Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

सिसोदिया ने की सर्वोच्च अदालत में अपील, दोपहर बाद होगी सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है। सिसोदिया की ओर से अधिवक्ताओं ने सीबीआई के विरूद्ध याचिका दाखिल की है। सर्वोच्च अदालत ने सुनवाई के लिए दोपहर बाद का समय निर्धारित किया है।

बता दें कि अदालत ने आबकारी नीति केस में गिरफ्तार उपमुख्यमत्री मनीष सिसोदिया को पांच दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया है। अदालत ने माना कि जांच के हित में रिमांड जरूरी है। वहीं सिसोदिया की और से कहा गया कि तत्कालीन उपराज्यपाल ने आबकारी नीति में बदलावों को मंजूरी दी थी, लेकिन, सीबीआई निर्वाचित सरकार के पीछे पड़ी हुई है।

अदालत ने सीबीआई की मांग को स्वीकार कर लिया और सिसोदिया को 4 मार्च तक के लिए सीबीआई की हिरासत में सौंप दिया।सीबीआई ने 2021-22 की आबकारी नीति (अब रद्द की जा चुकी) को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में रविवार शाम सिसोदिया को गिरफ्तार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img