Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

शिविर में छात्रों को योग व प्राणायाम का अभ्यास कराया

  • डीएवी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों ने सुभाष नगर, गांधी कॉलोनी, अलमासपुर में चलाया सफाई अभियान

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मंगलवार को डीएवी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन एनएसएस की तीनों इकाइयों ने सुभाष नगर, गांधी कॉलोनी, अलमासपुर एवं झोपड़ी मोहल्ला में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद एनएसएस इकाई द्वारा गांधी वाटिका में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर में योगाचार्य द्वारा छात्रों को एकाग्रता, तनाव व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर ओमदत्त व सुश्री प्रतिभा शर्मा, जिला युवाधिकारी नेहरू युवा केंद्र रहे। विशिष्ट अतिथि द्वारा छात्र छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने व युवाओं को समाज से जुड़ने तथा समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हेतु व वक्ता गुण विकसित करने हेतु “विज्ञान: वरदान या अभिशाप?” विषय पर एक वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद- विवाद प्रतियोगिता में 20 छात्रों द्वारा हिस्सा लिया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्रोफेसर गरिमा जैन तथा प्रोफेसर अंजू पंवार जी रही।

प्रतियोगिता का परिणाम शिविर के समापन दिवस पर घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम के अधिकारी डॉक्टर कुलदीप सिंह, डॉक्टर रचना त्यागी और डॉक्टर चारू त्यागी के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया और बताया गया कि एनएसएस स्वयंसेवकों का सर्वप्रथम समाज के ताने बाने को समझना होगा और समाज मे फैली कुरीतियों की मूलभूत समस्याओं को जानना और उनके निवारण के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। कार्यक्रम के दौरान श्री मुकुल दुआ, डॉ सतेंद्र कुमार, डॉक्टर सुभाष चंद्रा, डॉ सलोनी, डॉ योगेश कुमार, डॉ सचिन कुमार, डॉ हरीतोष मोहन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी एनएसएस के छात्र छात्राओं को एनएसएस की शपथ दिलाई गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img