Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

होली पर चलेंगी 2065 अतिरिक्त बसें

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश सरकार त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिये परिवहन निगम अतिरिक्त बसों आवश्यकतानुसार संचालन करेगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि आगामी 7-8 मार्च को पड़ने वाली होली पर्व के दृष्टिगत परिवहन निगम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध करायेगा।

यात्रियों की सुविधा के लिये इस वर्ष होली पर्व पर 2065 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है, जिससे कि होली के अवसर पर प्रदेश के लोगों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित एवं सुविधाजनक ढंग से पहुंचाया जा सके। प्रदेशवासियों को सरल, सस्ती एवं सुरक्षित यात्रा मुहैया कराना प्रदेश सरकार का दायित्व है।

दयाशंकर सिंह ने बताया परिवहन निगम द्वारा सभी 20 क्षेत्रों के लिये अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गयी है। प्रयागराज क्षेत्र में 140, कानपुर में 60, इटावा में 200, मुरादाबाद में 150, बरेली में 50, गाजियाबाद में 250, देवीपाटन में 40, आजमगढ़ में 50, लखनऊ में 60, मेरठ में 140, अयोध्या में 60, वाराणसी में 40, गोरखपुर में 300, अलीगढ़ में 65, नोएडा में 150, झांसी में 40, आगरा में 100, हरदोई में 60, चित्रकूट में 60 एवं सहारनपुर में 50 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गयी है। उन्होने बताया कि इस अतिरिक्त व्यवस्था से अन्य जगहों पर भी यात्रियों को आने जाने में असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम ऐसे मार्गों पर बसों की समुचित व्यवस्था रखेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img