Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

बाबिल ने पहना पिता इरफान का सूट, किया याद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एक्टर इरफान खान को सब ही जानते हैं। वह बेशक हमारे साथ अब मौजूद नहीं है। ​लेकिन उनकी कलाकारी के आज भी सब फैन है। आज भी इरफान के फैंस उनकी को याद करते हैं। दरअसल, इरफान के बेटे बाबिल खान को साइकोलॉजी स्ट्रीमिंग ड्रामा ‘काला’ में परफॉर्मेंस के लिए काफी सराहना मिली है। उन्होंने हाल ही में एक अवॉर्ड सेरेमनी में अपने पिता दिवंगत अभिनेता इरफान खान का सूट पहना।

उन्हें बेस्ट डेब्यूटेंट ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने एक्टर शांतनु माहेश्वरी के साथ टाइटल साझा किया, जिन्होंने संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के साथ उल्लेखनीय शुरुआत की थी।

बाबिल खान ने कहा, सामूहिक रूप से जीतने की खुशी हमेशा व्यक्तिगत रूप से जीतने से अधिक होती है, मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली शांतनु के साथ इसे साझा करने का मौका मिला।

मैं ‘काला’ की पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं, विशेष रूप से अन्विता, क्लीन स्लेट, अनुष्का शर्मा, तृप्ति, स्वास्तिका और फिल्म से जुड़े सभी लोगों को, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे यह मौका दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img