Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

महानगर में होली से पूर्व सड़कों पर पडे कूडे के ढेरों से पसरी गंदगी

  • 2415 आउटसोर्सिंग कर्मचारी, 600 स्थाई सफाई कर्मचारी नगर निगम में सफाई संभाल रहे व्यवस्था

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: महानगर में जहां एक तरफ होली के त्योहार के मौके पर विशेष साफ सफाई अभियान नगर निगम की तरफ से चलाया जाना चाहिए। वहीं, उलटे साफ सफाई के अभाव में सड़क किनारे कूडेÞ के ढेर, पसरी गंदगी से लोग खासे परेशान हैं। त्योहार के मौके पर भी नगर निगम की तरफ से कोई विशेष साफ-सफाई अभियान तो क्या चलाया जाता? बल्कि जो सफाई व्यवस्था रूटीन में होनी चाहिए वह भी निगम की लापरवाही से बेपटरी हो चली है। नगर में सड़क किनारे जगह-जगह पडेÞ कूडेÞ के ढेर उनके बीच घूमते आवारा जानवार निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोलने के लिये काफी है।

महानगर में नगर निगम की लापरवाही के चलते इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई हैं। जहां एक तरफ होली के त्योहार से पूर्व नगर निगम के विशेष साफ-सफाई अभियान महानगर के विभिन्न वार्डों में चलाया जाना चाहिए था। वह तो क्या चलाया जाता, जोकि रूटीन की साफ सफाई व्यवस्था हैं, वह भी नहीं संभल पा रही हैं। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव जैसी स्थिति एवं सड़क किनारे पड़े कूडेÞ के ढेर पसरी गंदगी, निगम की लापरवाही बयां करने को काफी हैं।

11 2

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम में शिकायत के बाद भी उन्हे कूड़े के ढेर एवं पसरी गंदगी से निजात नहीं मिलती। नगर में अहमदनगर, घंटाघर, रेलवे रोड, बागपत बाइपास, माधवपुराम समेत कई जगहों पर बेपटरी सफाई व्यवस्था देखी जा सकती है। कुछ जगहों पर तो कई-कई दिनों तक कूड़े के ढेर नहीं हटाये जाने पर वहां बदबू फैल जाती है तो कोई न कोई कूड़े के ढेर में आग लगा देता है ताकि वहां पड़े कू डेÞ के ढेर से फैल रही गंदगी से थोड़ी निजात तो जरूर मिलेगी।

नगर के लोगों का कहना है कि त्योहार से पूर्व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाता है, लेकिन यहां नगर निगम के द्वारा रूटीन की साफ सफाई व्यवस्था भी सुचारू नहीं कराई जा रही हैं। महानगर के 90 वार्डों में करीब तीन हजार से अधिक सफाई कर्मचारी हैं। उसके बावजूद सफाई व्यवस्था नगर निगम के द्वारा नहीं संभाली जा रही है। इस संबध में नगर निगम की सफाई व्यवस्था देख रहे डा. हरपाल सिंह ने बताया कि नगर की साफ सफाई व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास जारी हैं, यदि किसी जगह इस तरह की समस्या हैं तो उसे दिखवाया जायेगा और ऐसी जगहों को चिन्हित कराकर साफ सफाई कराई जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: राजधानी में मौसम का मिजाज बदलेगा, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली...
spot_imgspot_img