Tuesday, July 7, 2026
- Advertisement -

सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों को गिनाया

  • विश्व श्रवण दिवस पर कार्यशाला का आयोजन, चार बच्चों को दिए गए हियरिंग एड

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जिला अस्पताल स्थित रेड क्रॉस भवन में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से संचालित राष्ट्रीय बाधिरता बचाव एवं रोकथाम कार्यक्रम के तहत विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया औऱ चार बच्चों को हियरिंग एड (सुनने की मशीन) दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया – दो साल पहले मुजफ्फरनगर जनपद स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में 34वें नंबर था, जिसके बाद अब मुजफ्फरनगर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। रोजान करीब 2000 लोग विश्वास के साथ ओपीडी में आते है और अपना इलाज करवाते हैं। इसके साथ ही विभाग का प्रयास है कि हर मरीज को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। उन्होंने कहा – “हमारा प्रयास है कि किसी भी परिवार में कोई व्यक्ति बीमार न हो, यदि कोई व्यक्ति बीमार होता है तो जल्द से जल्द इलाज शुरू करें, क्योंकि जब परिवार का कोई सदस्य बीमार होता है तो पूरा परिवार प्रभावित होता है, हम चाहते है कि पूरा परिवार स्वस्थ रहे।”

उन्होंने बताया – प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के तहत 86753 लाभार्थियों को लाभ दिया गया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 2.73 लाख गोल्डन कार्ड बनाए गए, जबकि 17148 मरीज लाभ ले चुके है। जननी सुरक्षा योजना के तहत सन् 2017से 2022 तक 1.10 लाख लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया। जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सन् 2017 से 2022 तक 3.57 लाख लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया। जिले में 260 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स हैं जिन पर 227 सीएचओ तैनात है 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिनपर 26 एमबीबीएस चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं।

उन्होंने बताया – 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से विभाग लगातार काम कर रहा है। जिले में विभाग की ओर से वर्ष 2017 में 4054 मरीजों को खोजा गया, जिनमें से 3826 मरीजों ने टीबी से मुक्ति पाई, वर्ष 2018 में 6247 मरीजों का इलाज शुरू हुआ जिनमें से 4807 मरीज ठीक हुए, वर्ष 2019 में 7571 मरीजों में से 5932 मरीज ठीक हुए, वर्ष 2020 में 5319 मरीजों में से 4343 मरीज ठीक हुए, वर्ष 2021 में 6559 मरीजों में से 5532 मरीज ठीक हुए, वर्ष 2022 में 7892 मरीजों में 4220 मरीजों ने टीबी से मुक्ति पाई। वर्तमान में 2756 मरीज उपचाराधीन हैं। इसके अलावा लगातार टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग जारी है, और मरीजों को इलाज के साथ-साथ भावनात्मक सपोर्ट भी दिया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय सावन, जानें सोमवार की पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Sunscreen Tips: बारिश के मौसम में सनस्क्रीन छोड़ना पड़ सकता है भारी, जानिए वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img