Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

बस का फोटो सोशल मीडिया में वायरल, परिवहन मंत्री ने लिया संज्ञान

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप परिवहन निगम यात्रियों को आरामदेह परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव व्यवस्था कर रहा है, जिससे कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने निगम के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिये हैं कि साफ-सुथरी एवं फिट बसों का संचालन डिपो से किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कहीं से भी बस संचालन में लापरवाही की शिकायत पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के लिएहोली पर्व पर लगभग 2000 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गयी है, फिर भी आमजन से अपील है कि परिवहन निगम की छवि को धूमिल करने के लिए सोशलमीडिया का गलत प्रयोग न करें। अनावश्यक बसों एवं रूट से बाहर हो चुकी बसें यदा-कदावर्कशॉप में मरम्मत के लिए या नीलामी हेतु पहुंचाई जाती है,ऐसी बसों की वीडियो या फोटोग्राफ लोड करके सोशल मीडिया में न डालें।

ऐसे कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं और ऐसे मामले पाये जाने पर विधिक कार्यवाही भी की जासकती है। परिवहन मंत्री ने बताया कि विगत दिनोंमहाराजगंज डिपो की बस नीलामी के लिए बिना यात्री के वर्कशॉप में जा रही थी। उसकीफोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल की गयी। प्रबंध निदेशक परिवहन निगम संजय कुमारने बताया कि एसएम गोरखपुर को मामले का संज्ञान लेने केनिर्देश दिये गये हैं और इसमें नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने को कहा गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img