Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

यूपी: मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पंचायती राज मंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

मंत्री के संक्रमित होने की खबर मिलते ही संगठन में पदाधिकारियों से लेकर अफसरों में हड़कंप मच गया है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुद के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ट्वीट कर संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है।

उन्होंने लिखा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।

मेरा निवेदन है कि जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, वो खुद को आइसोलेट कराकर अपनी जांच कराएं।

आपको बता दें कि मंत्री ने लखनऊ में अपनी जांच कराई है और वहीं भर्ती हुए हैं। मंत्री मुरादाबाद सिविल लाइन में रहते हैं। 15 अगस्त को उन्होंने कई जगहों पर झण्डारोहण किया था। इसमें संगठन के नेता और अफसर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img