जनवाणी संवाददाता |
भगवानपुर: गांव मानकपुर आदमपुर में शहीद राजा उमराव सिंह अकादमी की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता भारापुर भौंरी गांव की टीम ने जीत ली है। जबकि मानकपुर आदमपुर की टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता में लगभग 20 गांव की टीम ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के अलग-अलग राउंड में बतौर मुख्य अतिथि ओबीसी भाजपा के प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी, टीकम चौधरी, अभिषेक राकेश और एडवोकेट अनुभव चौधरी उपस्थित रहे। कमेटी की ओर से विजेता टीम को 5100 रुपये एवं ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 3100 रुपये और ट्रॉफी दी गई।
इसके अलावा सबसे कम उम्र 14 वर्ष के रुड़की के खिलाड़ी आर्यमन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राहुल चौधरी, मोनू चौधरी, मोहित चौधरी, अंकित चौधरी, सचिन चौधरी, राजू आर्य, सनोज, लोकेश पंवार, जोनी, पपन प्रधान, संदीप प्रधान, अंकुश, पंकज, राजा, लविश, रोबिन, आतिश, रवि आदि मौजूद रहे।

