जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: बुधवार को सुभाष नगर- शिवधाम कलोनी में करवा चौथ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने करवाचौथ का कथा सुनकर व्रत का महत्व से अवगत कराया। कथा पूजन से महिलाओं ने एक दूसरे को गले मिलकर करवाचौथ की बधाई दी।
बड़ों ने सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद दिया। सभी महिलाओं ने कहा कि करवाचौथ का व्रत महज एक व्रत नहीं है। यह पति पत्नी के रिश्ते से जुड़ा मर्यादा और मोह के अनोखे संतुलन का एक खूबसूरत त्यौहार है। पर्व और त्योहार भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

करवाचौथ हिंदू संस्कृति के अंतर्गत रिश्तों के महत्व को भी दर्शाता है। कहा कि दंपति जीवन समाज का आधार है दंपति जीवन की खुशहाली व पति की दीर्घायु को लेकर किया जाना जाने वाला करवा चौथ व्रत पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। कोरोना के चलते त्योहारों को सावधानी पूर्वक मनाएं कार्यक्रम में कथा पूजन फैंसी ड्रेस गीत संगीत आदि आयोजन किया। कार्यक्रम में रीता चमोली, मंजू मनु रावत, अनीता रावत, शिखा सैनी, सुनीता नेगी, लक्ष्मी भंडारी गुड्डी मिश्रा, जानकी भट्ट, गीता, राखी सैनी, लक्ष्मी देवी, रूचि हेमलता, लता जयश्री आदि मौजूद रही।

