जनवाणी संवाददाता |
लंढौरा: खानपुर के डेरियो गांव में ग्रामीणों ने समारोह का आयोजन किया। समारोह में भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
समारोह में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी निपेंद्र सिंह, ओबासी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल और जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन तोमर का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जाधारी मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि भाजपा सभी जातियों, समुदायों व धर्मों को मानने वाले लोगों को एक सूत्र में बांधकर सबका साथ सबका विकास की नीति के तहत काम कर रही है।

किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री योगेश चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो नए कृषि कानून बनाए हैं। उनसे देश का किसान पहले के मुकाबले ज्यादा समृद्ध व खुशहाल होगा। मौके पर नागेंद्र सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह रोड, मदन सिह अवाना, अरुण कुमार, भगत सिंह पंवार, डॉ. देवराज पंवार, चरण सिंह, मनोज कुमार, प्रमोद शर्मा, राहुल गोयल, मनदीप, कुलदीप चौधरी, दुष्यंत, ठाकुर चंदन सिंह, प्रभात, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।

