- मोतियाबिंद के 25 रोगी आपरेशन के लिए चिन्हित, कमजोर नजरों वालों को बांटे गये निशुल्क चश्में
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: सोमवार को संकल्प वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से नेहरू नेत्र चिकित्सालय मुजफ्फरनगर के सहयोग से गांव मुंड भर मुजफ्फरनगर में स्थित शिव मंदिर परिसर में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में गांव मुंडभर के लगभग 85 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जिसमें जांच के उपरांत कमजोर नजर वाले लोगों को संकल्प वेलफेयर ट्रस्ट की और से निशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा मोतियाबिंद से ग्रसित 25 मरीजों को चिन्हित करते हुए पांच मरीजों का शिविर में निशुल्क ऑपरेशन किया गया।
ट्रस्ट के सचिव संजय गौतम ने आंखों को शरीर का अति महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि सभी लोगों को आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा समय-समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराते रहना चाहिए क्योंकि “आंख है तो जहान है” शिविर के आयोजक सतेन्द्र सैनी एवं संजय गौतम एवं सहदेव आर्य ने बताया की यह शिविर मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान के तहत लगाया गया है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी नेत्र चिकित्सा एवं जागरूकता का अभाव है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी ने भविष्य में ग्रामीण अंचल मी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजन की योजना की प्रतिबद्धता से अवगत कराया। शिविर में उपस्थित ग्राम वासियों ने संकल्प वेलफेयर ट्रस्ट की पूरी टीम एवं नेहरू नेत्र चिकित्सालय की चिकित्सक टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।

