Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पुलिस से बचने को बाइक सवार युवक नदी में कूदे

एक डूबा, दूसरे युवक की तलाश जारी, काली नदी पुल पर पुलिस कर रही थी चेकिंग

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शहर के चरथावल रोड पर काली नदी पुल के पास चेकिंग होता देख दो बाइक सवार युवक काली नदी में कूद गए। नदी में एक युवक को डूबता देख एक किसान ने उसे बाहर निकाला। जबकि दूसरे की तलाश
अभी जारी है।

64 11

पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर बाइक सवार दूसरे युवक की तलाश शुरू कर दी। नदी में डूबे युवक का नाम मोहित है और वह पीनना का निवासी है। पुलिस का कहना है कि नदी में कूदे दाेनों युवकों का आपराधिक इतिहास है। उन पर चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

65 8

खेतों पर काम कर रहे लोगों ने युवकों को काली नदी के पानी में डूबता देख शोर मचा दिया। इसके बाद एक बुजुर्ग लियाकत ने काली नदी में छलांग लगा दी और एक डूबते युवक को पानी से बाहर निकाल लिया। काली नदी के पानी से बाहर निकाले गए युवक का नाम मोहित निवासी गांव पीनना है। जबकि दूसरे युवक का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि पानी में छलांग लगाने वाले दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img