Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

एसएफसी केंद्र पर लगातार हो रही धान खरीद

  • गोदाम प्रभारी ए के वर्मा ने बताया कि लगभग एक माह के अंदर लगभग पंद्रह सौ कुंतल की धान की गयी खरीद

जनवाणी संवाददता |

नहटौर: नहटौर के एफसीआई केंद्र पर धान खरीद जोरों से चल रही है। एक माह के अंदर 15 सौ कुतंल की खरीद की गई है। सरकार ने किसानों का ध्यान रखते हुए सभी क्रय केंद्रों पर लगातार खरीद करने के आदेश दिये है।

बुधवार को नगर के एफसीआई केंद्र पर धान खरीद जोरों से चल रही है। एक माह के अंदर लगभग 15 सौ कुंतल धान की खरीद की गई है। किसान भी रोज अपनी गाड़ियां भर कर ला रहे हैं और गोदाम पर अपना धान बेच रहे हैं।

कोविड-19 के चलते हुए भी सरकार ने किसानों का ध्यान रखते हुए सभी क्रय केंद्रों को आदेश दिए थे कि कहीं पर भी धान खरीद नहीं रुकनी चाहिए। जिसके चलते नगर एसएससी केंद्र पर एक माह से लगातार धान खरीद हो रही है। गोदाम प्रभारी ए के वर्मा ने बताया कि लगभग एक माह के अंदर लगभग पंद्रह सौ कुंतल की धान खरीद की गई है।

जिसका रेट 1868 के हिसाब से सरकार द्वारा किसानों को दिया जाएगा। किसी भी किसान को वापस नहीं भेजा जा रहा है और सभी का धान खरीदा जा रहा है। धान खरीद केंद्र पर सुबह से ही किसान ट्रैक्टर ट्राली में अपना धान भरकर ले आते हैं और एसएफसी गोदाम पर उसे बिक्री कर रहे हैं।

गोदाम प्रभारी ने बताया कि लगातार धान की खरीदारी की जा रही है। समय से सबका धान खरीदा जा रहा है और आने वाले समय में ही इसी प्रकार धान खरीद होती रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img