Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 50,209 नए मामले सामने आये

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में हाल के दिनों में लगातार आ रही गिरावट के बाद आज फिर मामले बढ़े हैं। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 50,209 नए सामने दर्ज किए गए हैं। वहीं वायरस के कारण 704 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 50,209 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 704 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 83,64,086 हो गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 77,11,809 है। पिछले 24 घंटे में 55,331 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से नीचे बनी हुई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,27,962 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 5,825 की कमी हुई है। वहीं, देश में अब तक कुल 1,24,315 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img