जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना को और ताकतवर बनाने के लिए बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू विमान शाम 8 बजकर 14 मिनट पर भारत पहुंच चुका हैं। इन विमानों के पहुंचने से वायुसेना की ताकत में और इजाफा होगा और दुश्मनों को जंग के मैदान में धूल चटाने में मदद मिलेगी।
The second batch of #Rafale jets landed safely in India after non-stop flight from France with multiple mid-air refuelling: Embassy of India in France https://t.co/NlKVDIWV9Q pic.twitter.com/NjoLHIoFwI
— ANI (@ANI) November 4, 2020
फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीनों राफेल विमान रास्ते में रुके बिना भारत पहुंचा है। फ्रांस के एयरबेस से गुजरात के जामनगर तक की लंबी उड़ान के दौरान फ्रांसीसी वायुसेना का हवा में ईधन भरने वाला विमान भी साथ था।
बता दें कि पांच राफेल विमानों का पहला बेड़ा 28 जुलाई को भारत पहुंचा था। इस बेड़े ने फ्रांस से उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हाल्ट किया था। भारत ने फ्रांस से 59,000 करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का करार किया है।
#WATCH: The second batch of #Rafale aircraft arrived in India at 8:14 pm today after flying non-stop from France.
(Video Source: Office of Defence Minister Twitter) pic.twitter.com/lklY7UGh7Z
— ANI (@ANI) November 4, 2020
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पेशेवर और सुरक्षित तरीके से एक अत्यधिक जटिल मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए भारतीय वायु सेना को बधाई दी।

