Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

तेजस्वी का कार्यक्रम रद्द होने पर आरजेडी प्रत्याशी लवली ने साधा निशाना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार की सहरसा विधानसभा क्षेत्र के बैजनाथपुर हाई स्कूल पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का चुनावी कार्यक्रम निर्धारित था। मैदान पर बड़ी संख्या में भीड़ भी जुटी थी। मंच पर पार्टी प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

अचानक सूचना मिली कि प्रशासन ने सभा स्थल पर हेलिकॉप्टर लैंडिंग के लिए एनओसी देरी से दी। जिसके कारण तेजस्वी का प्रोग्राम रद्द करना पड़ा। कार्यक्रम रद्द की सूचना पर भीड़ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। हालांकि नेताओं के समझाने पर भीड़ शांत हुई।

इस पूरे घटनाक्रम पर आरजेडी प्रत्याशी लवली आनंद ने बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार पार्टी की हार को देख घबरा गए हैं और यही वजह है कि उनके निर्देश पर प्रशासन ने हेलिकॉप्टर लैंडिंग की एनओसी देरी से दी। जिसके कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

वहीं शिवहर से आरजेडी प्रत्याशी और लवली आनंद के बेटे चेतन आनंद ने कहा कि गुरुवार को इसका जबाव सौर बाजार में होने वाले सभा मे बड़ी संख्या में इकट्ठा हो कर दिया जाएगा।

घंटों इन्तजार के बाद जब भीड़ को कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली तो भीड़ ने जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। हालांकि कार्यक्रम की दोबारा घोषणा हुई और अब यह कार्यक्रम गुरुवार को सौरबाजार हाई स्कूल पर आयोजित होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img