Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में जुटे किसान नेता, कृषि मंत्री से मिलने पहुंचा प्रतिनिधमंडल

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: आज सोमवार को दिल्ली के रामलीला मैदान जुटे किसान नेताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। किसान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गईं तो साल 2024 में होने वाले चुनावों में सभी दलों को आक्रोष का सामना करना पड़ेगा।

उधर, एक ओर जहां किसानों का बड़ी संख्या में राम लीला मैदान पर जमावड़ा है, वहीं दूसरी तरफ किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने पहुंचा है।

किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलने गया है। जाने वालों में आर. वेंकैया, डॉ. सुनीलम, प्रेम सिंह गहलावत, वी. वेंकटरमैया, सुरेस कोठ, युद्धवीर सिंह, हन्नान मोला, बूटा सिंह बुर्जगिल, जोगिंदर सिंह उग्राहा, सत्यवंत, पुष्पेंद्र सिंह उग्राहा, डॉ. दर्शन पाल, मंजीत राय, हरिंदर लखोवाल, सतनाम सिंह बेहरू प्रमुख हैं।

किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। किसानों की महापंचायत को देखते हुए यूपी गेट और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर पुलिसकर्मी बैरिकेड के साथ तैनात हैं। हालांकि यूपी पुलिस की तरफ से किसानों को नहीं रोका जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से यूपी गेट से दिल्ली सीमा के बीच सुरक्षा के इंतजाम किए हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img