Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

सीएचसी में उपचार नहीं मिलने से बच्चे की बुखार से मौत

  • 11 साल के बच्चे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: कैराना कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द स्थित नौगजा पीर निवासी इस्लाम ने बताया कि वह पंजाब में नौकरी पर ट्रैक्टर चलाने के लिए गया हुआ था। उसके 11 वर्षीय पुत्र अयान को रविवार रात करीब 12 बजे तेज बुखार की शिकायत हुई और उसे सांस में दिक्कत आने लगी। जिसके बाद बच्चे की मां सायरा उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंची।

इस्लाम का आरोप हैं कि अस्पताल में उसके बेटे को सही इलाज नहीं मिल सका। तभी इमरजेंसी में एक पुलिसकर्मी पहुंचा। जिसके हस्तक्षेप के बाद एंबुलेंस को बुलाया गया। आरोप हैं कि जब तक बच्चे की सीएचसी में मौत हो गई थी तब उसे रेफर कर दिया गया। मृत अवस्था में बच्चे को एंबुलेंस में लिटाने के बाद उसके अंगूठे लगाए गए। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

सोमवार दोपहर बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के गमगीन माहौल में बच्चे के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। चिकित्साधीक्षक डा. शैलेंद्र चौरसिया का कहना हैं कि रात के समय बच्चे को सीएचसी में लाया गया था। बच्चा लगभग 15 दिन से बीमार था। उसे दौरे टाइप की हरकत और हिचकियां आ रही थी। बच्चे को गंभीर हालत के चलते सीएचसी से रेफर किया गया था। जिसकी बाद में रास्ते में मौत की सूचना मिली हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img