Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

गांवों में कैंप लगाकर योजनाओं में लाभ दें बैंक अधिकारी

  • शामली कलक्ट्रेट में जिला सलाहकार समिति की बैठक
  • हथकरघा व उद्यान विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने लंबित ऋण आवेदनों की बैंक शाखावार विस्तृत समीक्षा की। साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्रगति के साथ ही योजनाओं से संबंधित लंबित पत्रावलियों का 31 मार्च तक निस्तारण के निर्देश दिए। सोमवार की शाम को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम रविंद्र सिंह ने लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत प्रगति के निर्देश दिए।

साथ ही बैंकों में जो भी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों के ऋण संबंधित पत्रावली लंबित है, उनका आगामी 31 मार्च तक निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित बैंक के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिन बैंकों की शाखा में अधिक लंबित प्रकरण है उनकी अलग से बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्षिक ऋण योजना 2023-24 का भी अनुमोदन किया गया।

जिलाधिकारी ने बैंकों को ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर सरकार की योजनाओं में लाभ देने के निर्देश के साथ ही हर स्कीम से जुड़े विभागीय अधिकारी बैंक के अधिकारियों को जोड़ते हुए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए। हथकरघा विभाग व उद्यान विभाग से बैठक में उपस्थित ना पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ से आए लीड बैंक आॅफिसर मार्कंडेय चतुर्वेदी ने सभी बैंकों से कहा कि राज्य प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत जो आवेदन आते हैं उनका शीघ्रता से निपटारा करें और जन सेवी बने। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन बैंकों का ऋण जमा अनुपात कम है वह अपना ऋण प्रवाह बढ़ाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img