Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

आज बोले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, ऊपर से नीचे अनपढ़ों की ज़मात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना पर बड़ा हमला बोला है। केजरीवाल ने विधान सभा में कहा कि एलजी ने कल रात बजट पेश करने की अनुमति दे दी। उन्हें बजट से आपत्ति नहीं थी बल्कि वो चाहते थे कि आप हमारे सामने झुको और हम झुके भी।

केंद्र ने आज तक बजट पर आपत्ति नहीं की। पहली बार केंद्र सरकार ने परंपरा तोड़ी। संविधान के मुताबिक एलजी का काम मंजूरी देना है। एलजी फाइल पर कुछ नहीं लिख सकते।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को बजट पर आपति करने का कोई अधिकार नहीं है। इन्होंने ऊपर से लेकर नीचे तक अनपढ़ों की जमात बैठा रखी है।

केजरीवाल ने बताया कि हमने 17 मार्च को मुख्य सचिव के पास बजट की फाइल भेजी थी। वो तीन दिन तक फाइल लेकर बैठे रहे। अहंकार की वजह से फाइल रोक रखी थी। हमने केंद्र की आपत्तियों का जवाब दिया। हमने बजट में कोई बदलाव नहीं किया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा मैं हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि हम छोटे लोग हैं हमें राजनीति करनी नहीं आती है। घर में लड़ाई होती है वह घर बर्बाद हो जाते हैं। जिस राज्य में लड़ाई होती है वह राज्य बर्बाद हो जाते हैं। सब मिलजुल कर काम करेंगे तो तरक्की होगी।

केजरीवाल ने सदन को यह भी जानकारी की दिल्ली का बजट आज बुधवार को 11 बजे विधानसभा में पेश किया।
इस वजह से आखिरी वक्त पर अटका था बजट?

बजट का मात्र 20 फीसदी पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडीचर) पर खर्च करने का प्रस्ताव है। यह राशि, दिल्ली जो देश की राजधानी है और एक महानगर भी है, के लिए पर्याप्त नहीं है।

केजरीवाल सरकार दो साल में प्रचार-प्रसार पर खर्च को दो गुना कर चुकी है, जिस पर उपराज्पयपाल ने स्पष्टीकरण मांगा है।

आयुष्मान भारत जैसी अन्य केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिल्ली की गरीब को जनता न देने पर भी उपराज्यपाल ने स्पष्टीकरण मांगा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img