जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: बलदेव सिंह शूटिंग एकेडमी के खिलाडिय़ों ने मेरठ में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में सधे हुए निशाने लगाए और कई पदक व ट्राफी अपने नाम की।
जनपद मेरठ के पलहेड़ा में हुई चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में नगर की बलदेव सिंह शूटिंग एकेडमी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। एकेडमी चेयरमैन पदम मलिक ने बताया कि 10 मीटर एयर रायफल में अंशिका व पीयूष ने स्वर्ण पदक और आयशा खान ने सिल्वर पदक जीता है।
जबकि एयर रायफल के फाइनल में यश मलिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मलिक को ट्राफी व नकद पुरस्कार दिया गया। बुधवार को एकेडमी लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। पदम मलिक ने खिलाडिय़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

