Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

मां शाकंभरी देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार

जनवाणी ब्यूरो |

बेहट: सिद्धपीठ मां शाकुंभरीदेवी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रों पर लगने वाला मेला विधि विधान के साथ प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। पहले नवरात्रि पर मंडलायुक्त एम. लोकेश ने भी मां के दर्शन किए और मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ज्ञात हो कि 51 सिद्ध पीठ में से एक सिद्ध पीठ शिवालिक पहाड़ियों में स्थित मां शाकंभरी देवी को माना जाता है भक्तजन प्रथम नवरात्र पर माता दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगते हैं। बुधवार को प्रथम नवरात्रि पर भक्तों ने मां के दरबार में पहुंचकर प्रसाद चढ़ाकर दर्शन किए और अपनी मन्नतें मांगी। माता शाकुम्भरी देवी मंदिर श्रद्धा एवं आस्था का केंद्र है। बताते चलें कि प्रथम नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिक्षेत्र में भव्य मेला शुरु हो गया।मान्यता के अनुसार श्रद्धालु पहले बाबा भूरादेव के दर्शन करते हैं तत्पश्चात शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्धपीठ माता शाकुम्भरी देवी मंदिर पहुंच कर दर्शन करते हैं।

ज्ञात हो कि वर्ष में शाकुंभरी देवी मंदिर पर तीन बड़े मेलो का आयोजन किया जाता है जिनमे से एक मेला चैत्र नवरात्रों पर लगता है यह मेला चतुर्दशी पर्व तक आयोजित होगा। यहां श्रद्धालु भारी संख्या में पश्चिमी उत्तर प्रदेश,पंजाब, हरियाणा,दिल्ली,हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड आदि राज्यों से आते है ओर शिवालिक पहाड़ियों के बीच स्थित माता के दरबार में हाजिरी लगाकर अपनी मनत्ते मांगते है।

पहले नवरात्र पर मेले में श्रद्धालु माता के गगनभेदी जयकारों के साथ शिवालिक घाटी पहुंच रहे है श्रद्धालु को अच्छी सुविधाओं के लिए मंदिर व्यवथापक जसमौर के राणा परिवार के कुंवर अतुल्य प्रताप सिंह राणा ने हर मुमकिन कोशिश की उनके द्वारा मेला परिसर में समुचित सफाई व्यवस्था की गई है और भक्तों के लिए जगह-जगह शौचालय बनवाए गए हैं भक्तों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर कुंवर आदित्य राणा ने कहा कि राणा परिवार की हमेशा यही कोशिश रहती है कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न होने पाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए बेरिगेटिंग,अस्थाई पुल, मां के दर्शन के लिए लगवाए गए हैं सुरक्षा की दृष्टि से मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं उधर काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है जो माचानो से सुरक्षाकर्मी भक्तों की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img