Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

देवर ने की विवाहिता से छेड़छाड़, फांसी लगाकर मारने का प्रयास

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: एक महिला के साथ उसके देवर ने रात के समय छेड़खानी कर दी। शिकायत करने पर पति और जेठ ने मारपीट कर पीड़िता को घायल कर दिया। आरोप है कि फांसी लगाकर उसकी हत्या का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी देवर और पति व अन्य दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना शाहपुर क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने पति सहित ससुराल के चार लोगों पर छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। उसको 3 साल की पुत्री भी है। आरोप है कि 2 दिन पहले रात के समय जब वह घर पर अपने कमरे में अकेली सो रही थी तो उसके देवर अब्दुल रहीम ने जबरन उसके कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

सुबह इसकी शिकायत जब उसने अपने पति सलीम और जेठ तस्लीम से की तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर गले में फांसी का फंदा डालकर जान से मारने का भी प्रयास किया। आरोप है कि इस मामले में उसकी जेठानी ने भी आरोपियों का साथ दिया। किसी तरह वह अपनी बच्ची को लेकर घर से निकली और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। इस मामले में थाना शाहपुर पुलिस ने पीड़िता के आरोपी देवर अब्दुल रहीम और अन्य 3 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि उसे 3 वर्ष से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img