नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। आज नवरात्रि का छठा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की आराधना की जाती हैं। मां कात्यायनी ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं। ऋषि कात्यायन की पुत्री होने के कारण देवी का नाम कात्यायनी रखा गया। ऐसा कहा जाता है कि देवी कात्यायनी जिस पर प्रसन्न हो जाएं उसे अर्थ, धर्म, मनचाहा फल मिलता है। सच्चे मन से पूजा करने पर विवाह की सभी अड़चनें दूर हो जाती हैं। मां कात्यायनी की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है। शुत्रओं पर विजय प्राप्त होती है।


