कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के लिए जन शक्ति को बढाया जाने के निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने निमार्णाधीन मेडिकल कॉलेज की धीमी प्रगति, कार्य की गुणवत्ता में कमी और प्रवेश द्वार पर क्लास रूम पाए जाने आपत्ति व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्य एवं सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि भवन में प्लंबरिंग एवं विद्युत फिटिंग का कार्य और उसकी सामग्री में गुणवत्ता की उच्चता का ध्यान रखा जाए और किसी भी रूप में कम स्तर की सामग्री विशेष रूप से इन दोनों कार्यां में प्रयोग में न लाई जाए।