Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पशु चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

  • स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद, सरगना ने फाइनेंस पर ली थी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस ने पशुओं को चुराने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 95 हजार भी बरामद हुए हैं। गैंग के सरगना ने स्कॉर्पियो गाड़ी फाइनेंस पर ली थी। जिसकी कई किस्त टूट चुकी थी। आरोपी ने किस्त चुकाने और लालच में पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

विगत 19 मार्च को थाना देहात कोतवाली के शेखपुरा कदीम चौकी से धूलीराम के बड़े से 25 भेड़ चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को पांच आरोपियों कर्मवीर, शोएब, राजवीर, चंदन उर्फ काला, राजीव उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 95 हजार बरामद हुए हैं।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि आरोपी कर्मवीर गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। गिरोह का सरगना पंजाब का रहने वाला है। वही शोएब और राजवीर हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं। जिसमें चंदन उर्फ काला और राजीव उर्फ रिंकू सहारनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने सहारनपुर के कई थाना क्षेत्र में पशुओं की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया, वह यूपी से पशुओं की चोरी कर पंजाब और हरियाणा के पशु मंडी में बेचते थे। उनसे जो कमाई होती थी वह आपस में बांट लेते थे।

2020 में सूकर चोरी में जा चुके जेल

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया, पशु चोरी विशेष रूप से भेड़ , बकरी व सूकर की करते थे। गिरोह का सरगना कर्मवीर का रिश्तेदार मोहित सहारनपुर का रहने वाला है। वह 2020 में सुकर चोरी में आरोपी चंदन और राजीव के साथ जेल गया था। मोहित ने ही आरोपी राजीव व चंदन की मुलाकात अपने रिश्तेदार कर्मवीर से कराई थी। तभी से ये लोग मिलकर पशु चोरी कर रहे हैं। कर्मवीर पंजाब से पशु चुराकर राजीव और चंदन के माध्यम से सहारनपुर में बेचता था। आरोपी राजीव और चंदन पशु चुराकर कर्मवीर के माध्यम से पंजाब में बेच देते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img