Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

वर्तमान पेराई सत्र का 778 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान

  • जिलाधिकारी ने कार्ययोजना बनाकर भुगतान के दिए निर्देश

  • 878.04 करोड़ में से सिफ्र 100.65 करोड़ का भुगतान

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जनपद की तीनों चीनी मिल पर वर्तमान पेराई सत्र 2022-23 का गन्ना भुगतान 777.78 करोड़ रुपये हो गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा करते हुए चीनी मिल प्रतिनिधियों को गन्ना मूल्य भुगतान के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को जिलाधिकारी रविंद्र सिंह द्वारा जनपद की तीनों चीनी मिलें शामली, ऊन एवं थानाभवन के पेराई सत्र 2022-23 के गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में चीनी मिल प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को भुगतान की माहवार कार्य योजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, शामली चीनी मिल से असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट प्र्रदीप कुमार, महाप्रबंधक (गन्ना) सुशील कुमार, ऊन चीनी मिल के यूनिट हैड अवनीश कुमार, महाप्रबन्धक (गन्ना) डा. कुलदीप पिलानिया, एकाउंट हैड व विक्रम सिंह तथा थानाभवन चीनी मिल से यूनिट हैड जीवी सिंह, महाप्रबन्धक (गन्ना) लेखपाल सिंह के अलावा गन्ना समिति शामली से सचिव मुकेश कुमार राठी, गन्ना समिति ऊ न के सचिव अजीत कुमार सिंह एवं गन्ना समिति थानाभवन से सचिव भाष्कर सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img