Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार में चरम पर है महंगाई-बेरोजगारी और भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। कानपुर के लाजपत भवन में राष्ट्रवादी खटिक विकास समिति के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षण संस्थाओं को बर्बाद कर दिया है। एक वीसी ने शिक्षण संस्थाओं में भारी भ्रष्टाचार किया। अब तक का सबसे भ्रष्ट वाइस चांसलर है। उसे भाजपा के लोग बचा रहे हैं।

सरकारी शिक्षण संस्थाओं में गरीबों के बच्चे पढ़ते है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया था। लेकिन भाजपा शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही है, जिससे गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाय और आगे न बढ़े।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज प्रदेश में इतनी बेरोजगारी है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार की उम्मीद छोड़ चुके हैं। वे घर बैठ गए हैं। भाजपा सरकार इन्वेस्टमेंट का झूठा दावा करती है। सरकार को जो भी टाई सूट में दिख गया उसे इन्वेस्टर समिट में बुला लिया, एमओयू कर लिए। इससे पहले भी लाखों-करोड़ों का एमओयू किया गया था लेकिन जमीन पर कुछ नहीं उतरा।

किसी नौजवान को नौकरी नहीं मिली। भाजपा स्मार्ट सिटी, गंगा सफाई, किसानों की आय दोगुना करने पर झूठ बोल रही है। शहरों में नाले भरे पड़े हैं। सीवर सफाई नहीं हुई। सड़कों पर सांड घूमते है। सीवर और नाले नदियों में गिर रहे हैं। क्या यही स्मार्ट सिटी है।

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा और विधानसभा के बाहर कई बार भाजपा सरकार से मांग की है कि वह टॉप टेन और टॉप 100 अपराधियों की सूची जारी करें। भाजपा सरकार सूची नहीं जारी कर रही है क्योंकि सूची में सबसे ज्यादा भाजपा से जुड़े अपराधियों के नाम है।

अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को क्षेत्रीय दलों को आगे करना चाहिए। क्षेत्रीय दल अपने-अपने राज्यों में बहुत मजबूत हैं, कई राज्यों में क्षेत्रीय दलों की सरकार हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही भाजपा का विकल्प है।

यादव ने कहा कि खटिक समाज की आबादी बड़ी संख्या में है, लेकिन गिनती नहीं हुई। इसलिए हम चाहते हैं जातीय जनगणना हो जाय। जिससे सभी को उनकी आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिल जाय। भाजपा सरकार बाबा साहब का संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रही हैं। आरक्षण छीनने की साजिश हो रही है। सभी लोगों को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाना है। भाजपा सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल है। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व डीजी एसएन चक ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक अमिताभ बाजपेयी एवं पूर्व विधायक सतीश निगम की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img