Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

…इन उपायों को आज़माकर चमकाएं अपना भाग्य!

नमस्कार, दैनिक जनवाणी वेबसाइट पर आपका अभिनन्दन और स्वागत है। आज हम भाग्य के बारें में चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं कि वे कौन-कौन से उपाय हैं जिनसे आप अपने भाग्य को चमका सकते हैं। कुछ उपाय जो दिखने में तो बहुत सामान्य हैं लेकिन, इनका प्रभाव कभी कभी बड़ा चमत्कारी होता है।

हालांकि सिर्फ भाग्य के भरोसे बैठे रहने से कुछ नहीं होता। कर्म तो करते रहना ही है। ये बातें विरोधाभासी जरूर प्रतीत हो रही हैं, लेकिन अंतिम सत्य सही है कि जीवन का सारा खेल भाग्य यानी किस्मत पर निर्भर करता है।

ऐसे चमकेंगे आपके सितारे!

65 3

भाग्य के देवता भगवान श्रीगणेश जी की नियमित पूजा से किस्मत को बदला जा सकता है, लेकिन सामान्य पूजा से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। आपको गणपति अथर्वशीर्ष के नियमित पाठ को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

लगातार बिना दिन गिने अथर्वशीर्ष का एक पाठ रोज करें, किस्मत बदलते देर नहीं लगेगी। साथ ही सुंदरकांड का पाठ भी सोई किस्मत को जगाने का अचूक तरीका है। प्रत्येक शनिवार या मंगलवार को पूर्ण श्रद्धा भक्ति से भगवान श्रीराम-सीता और हनुमानजी का पूजन करते हुए सुंदरकांड का पाठ करें।

66 2

हनुमानजी को देसी घी के हलवे का नैवेद्य लगाएं। ऐसा लगातार करते जाएं जल्द ही जीवन में शुभ घटनाएं होने लगेंगी। लेकिन ध्यान रहे यदि आप मंगलवार तय कर रहे हैं तो फिर प्रत्येक मंगलवार को ही पाठ करें।

शिव परिवार की उपासना से मिलेगा यह लाभ!

64 2

अपने आसपास जहां भी पीपल का पेड़ हो उसमें प्रतिदिन जल चढ़ाने की आदत डाल लें। पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। पीपल वृक्ष के अलग-अलग अंगों में नवग्रहों का वास भी माना गया है इसलिए इस प्रयोग से आपके अशुभ ग्रह शांत होते हैं और किस्मत का साथ मिलने लगता है। अगर, भाग्य साथ नहीं देता तो शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति अत्यंत कमजोर हो जाता है। शरीर और मन-मस्तिष्क को मजबूत करने के लिए शिव परिवार की पूजा करना चाहिए।

…तो ऐसे ऐसे मिलेगा मानसिक-शारीरिक बल!

67 4

हर दिन शिवलिंग पर जल में कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाएं और मां पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी की पूजा करें। इससे मानसिक शारीरिक बल प्राप्त होता है। हिंदू धर्म में सूर्य को साक्षात और प्रत्यक्ष देवता माना गया है। प्रतिदिन सूर्य को उगते समय अर्घ्य देने से किस्मत चमक उठती है। फिर जीवन में मान-सम्मान, पद, प्रतिष्ठा सबकुछ आसानी से मिलने लगता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img