ट्रांसफार्मर में आग लगने से नगर के कई मोहल्लों में बिजली गुल
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर में हाईवे के किनारे रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद राहगीरों द्वारा दी गई सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के दौरान मालगोदाम तिराहे के निकट हाईवे पर कुछ देर तक वाहनों के आवागमन को भी रोका गया।