- मन्दिर प्रांगण में अष्टमी तिथि पर कन्याओं को जिमा कर प्रसाद वितरित किया गया।
जनवाणी संवाददाता |
खतौली: नवनिर्माणाधीन शिव मंदिर शिवपुरी खतौली में मंगलवार को माता की चौकी और सुंदर काण्ड की 50वी कड़ी पूर्ण की गई। जिसमे श्रद्धालुओं द्वारा माता भजनों का गुणगान किया गया। सभी श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब कर आनंद विभोर हो गए। कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद संकीर्तन साधना परिवार के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख सुधीर और प्रांत सह समरसता प्रमुख अजय कुमार उपस्थित रहे।
सुधीर ने रामनवमी के अवसर पर भगवान राम के चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। और कार्यक्रम को सराहना की। कार्यक्रम में सभी भक्तो ने भजनों पर नृत्य करते हुए आनंद लिया।और आनंद विभोर हो गए। इस अवसर पर विश्व हिंदू संकीर्तन साधना परिवार के प्रदीप गुप्ता,प्रवीण गुप्ता, संजय चराया, कन्हिया गोयल,विजय शंकर गोयल,अतुल गुप्ता,विपिन कंसल,सचिन गोयल,अजय भार्गव,मनोज भारती उपस्थित रहे।
मंदिर समिति ने सभी प्रकार से उचित व्यवस्था की मंदिर समिति के हरिओम टंडन,कुलदीप तोमर,सुनील पायेल,अतुल उपाध्याय,पंकज,विजय माहेश्वरी,संजीव कुमार शर्मा,आकाश,सत्य प्रकाश गुप्ता, शिवम टेलर्स, प्रताप, कृष्ण पाल ,सरिता टंडन,सीमा तोमर, विनीता पयाल, मिथलेश माहेश्वरी, प्रतिभा गोयल शशि गोयल,विमला नारंग, शकुंतला, सुनीता, विमला, बेबी जैन, रेखा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बुधवार सुबह मंदिर प्रांगण में अष्टमी तिथि पर कन्याओं को जिमा कर प्रसाद वितरित किया गया।

