Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

धरतीपुत्रों की धड़कनें तेज

  • आज से तीन दिन बारिश के आसार

  • वेस्ट यूपी में फिर से बिगड़ेगा मौसम

  • तापमान में आएगी गिरावट बदला-बदला रहेगा मौसम

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मौसम विभाग ने एक बार फिर से धरतीपुत्रों की दिल की धड़कनें तेज कर दी है। आज से तीन दिन तक वेस्ट यूपी में बारिश के आसार है। मौसम के बिगड़ने से तापमान में भी गिरावट आएगी। मार्च माह में अभी मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। अंतिम सप्ताह में तापमान पिछले सालों की तुलना में कम चल रहा है। अगर पिछले पांच साल के मार्च के अंतिम सप्ताह की बात करे तो तापमान अन्य सालों से नीचे आ गया है।

लगातार हुई बारिश और तेज हवा के चलते ऐसा देखने को मिला है। जनवरी और फरवरी माह में भले ही बारिश न हुई है, लेकिन जाते-जाते मार्च बारिश का नया रिकॉर्ड बना रहा है।

10 28

बुधवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में उतार चढ़ाव का दौर आगे भी बना रहेगा। जिस कारण तापमान में भी आने वाले दिनों में गिरावट आएगी।

गेहूं की फसल को होगा भारी नुकसान

16 मार्च को बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी तक दो बार मौसम बिगड़ चुका है। बारिश और तेज हवा के चलते गेहूं, आलू और सरसों की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस समय आलू और सरसों की फसल तो लगभग किसान उठा चुके हैं, लेकिन गेहूं अब भी खेतों में खड़ा है। आने वाले 15 से 20 दिन गेहूं की फसल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में बारिश का होना लगातार गेहूं की फसल को चौपट करना है। पहले ही गेहूं की फसल में वेस्ट यूपी में 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान हो चुका है।

जनवरी, फरवरी में उपयोगी है बारिश, मार्च में नुकसानदायक

मौसम विशेषज्ञय डा. यूपी शाही का कहना है कि इस बार जनवरी और फरवरी माह में बारिश नहीं हुई है। जिस कारण से अब बारिश होने से सबसे ज्यादा फसलों को नुकसान है। अगर जनवरी और फरवरी माह में बारिश होगी तो फसलों को लाभ होगा, लेकिन मार्च और अप्रैल में होने वाली बारिश सबसे ज्यादा गेहूं के लिए खराब होती है। अब फिर से मौसम के बिगड़ने से गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान होगा।

तापमान के बढ़ने से प्रदूषण भी बढ़ा

बुधवार को तापमान में बढ़ोत्तरी हुई तो मेरठ का प्रदूषण भी बढ़ गया है। अभी बारिश के चलते प्रदूषण कम चल रहा था और फिर से तेजी से बढ़ता चला गया। एक्यूआई 202 दर्ज किया गया। साथ ही बागपत में 232 गाजियाबाद में 181, मुजफ्फरनगर में 249 दर्ज किया गया। जबकि जयभीमनगर में 195, गंगागनर में 198 और पल्लवपुरम में 212 दर्ज किया गया।

पिछले एक सप्ताह का तापमान

अधिकतम                                              न्यूनतम

28.4                                                    16.4

25.0                                                     17.2

27.6                                                     16.2

29.4                                                     16.6

28.0                                                     16.6

29.5                                                     16.0

32.2                                                     16.0

मौसम के लिए अनुकूल नहीं बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वेस्ट यूपी में आगामी तीन दिन तक तेज गरज के साथ बारिश के आसार है। 31 को हवा की रफ्तार तेज रहेगी और बारिश भी होगी। इस समय बारिश होने से गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। इस समय हो रही बारिश मौसम के लिए अनुकूल नहीं है। खासकर गेहूं की फसल के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। -डा. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img