Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सेंसेक्स 553 अंक उछलकर 10 महीने के उच्च स्तर पर

मुंबई, भाषा: देश के शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 553 अंक उछलकर 10 महीने के उच्च स्तर के करीब बंद हुआ। विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा एचडीएफसी बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 552.90 अंक यानी 1.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,893.06 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले, सेंसेक्स 14 जनवरी को रिकॉर्ड 41,952.63 अंक पर बंद हुआ था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.25 अंक यानी 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,263.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। इसमें 3.78 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक में भी तेजी रही। दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई,उनमें मारुति, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया शामिल हैं। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 2,278.99 अंक यानी 5.75 प्रतिशत जबकि निफ्टी 621.15 अंक यानी 5.33 प्रतिशत मजबूत हुआ है। वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के अनुरूप घरेलू बाजार बढ़त में रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img