Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

कोरोना से बचाव के लिए प्रोटोकाल का पालन करें

  • धीरे-धीरे फैल रहा कोरोना संक्रमण, रोज मिल रहे मरीज

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद में कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे फैल रहा है। लगा्तार मरीज मिल रहे हैं, लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर दो गज दूरी का पालन करने के साथ कोरोना प्रोटोकाल को अमल में लाने की सीएमओ डाक्टर संजीव मांगलिक ने अपील की है। बुधवार को 60 वर्षीय महिला सहित तीन और कोरोना के मरीज मिले हैं। इनकी तीन दिन पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच हुई थी। सभी को घर पर आइसोलेट किया है।

जनपद में कोरोना की जांच बढ़ी तो मरीज मिलने लग गए हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार मरीज मिल रहे हैं। पिछले दिनों नकुड़ क्षेत्र के गांव •ौरमऊ निवासी 48 साल के ग्रामीण की जांच की गई तो वह पाजिटिव निकला। उसे कई दिन से बुखार आ रहा था। इसी क्षेत्र की खेड़ा निवासी 25 वर्षीय युवती भी बुखार, खांसी होने की शिकायत पर स्वास्थ्य केंद्र गई, जहां पर उनका कोरोना सैंपल लिया गया। वह भी पाजिटिव निकली।

बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी 60 वर्षीय महिला ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कोरोना जांच कराई थी, उसे भी कोरोना पाजिटिव पाया गया। जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि कोरोना संक्रमितों को हल्का बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत हो रही है। जनपद में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। एक रोज पहले कोरोना संक्रमित एक मरीज की ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई , जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक स्टाफ नर्स सहित दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

23 मार्च 2023 को कोरोना के तीन मिले थे। इसके बाद धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालांकि कोरोना संक्रमित मरीज कुछ दिन बाद ही स्वस्थ हो रहे हैं। उधर, सीएमओ डाक्टर संजीव मांगलिक ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर किसी को एहतियात बरतने की जरूरत है।

हर हाल में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। मास्क लगाना कतई न भूले। दो गज की दूरी का भी पालन करें। उन्होंने कहा है कि कोरोना अभी इतना प्राण घातक नहीं है। घबराए नहीं। थोड़ी सी शंका होने पर तुरंत जांच कराएं। बचाव और सावधानी जरूरी है। बाहर से आने-जाने वाले लोगों की तबीयत खराब हो तो जांचा करा लेनी चाहिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Prateek Yadav Death: 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का निधन, चार महीने पहले फेफड़ों में हुआ था संक्रमण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम...

Puducherry CM Oath: पुदुचेरी में NDA सरकार का गठन, रंगासामी एन ने ली शपथ, दो नए मंत्री शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पुदुचेरी की राजनीति के दिग्गज...

NEET UG 2026: NEET-UG रद्द, FAIMA ने NTA के स्थान पर नया परीक्षा निकाय बनाने की मांग की

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल...

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन, 38 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक परिवार यादव...
spot_imgspot_img