Wednesday, June 3, 2026
- Advertisement -

चीन ने भारत के राजनीतिक नेतृत्व की कमजोरी देख दुस्साहसिक कदम उठाया: प्रमोद

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि चीन ने भारत के राजनीतिक नेतृत्व की कमजोरी भापकर एक बार फिर दुस्साहसिक कदम उठाया है। अरुणाचल प्रदेश का जर्रा-जर्रा हमारा है। मोदी जी के शासनकाल में वर्ष 2016 व 2019 में भी चीन ने यही किया था। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले मोदी जी ने देश की जनता से जो वादा किया था कि हम लाल आंखों से नजर मिलाकर बात करेंगे।

लद्दाख के प्रकरण में भी मोदी जी ने कहा था कि न तो चीनी सैनिक आये थे, न हमारी भूमि पर कोई कब्जा हुआ है और न ही हमारी किसी चौकी पर कब्जा किया गया है। ऐसा कहकर प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमारे 20 जांबाज जवानों की शहादत पर पानी फेर दिया था। अब सवाल यह है कि यदि प्रधानमंत्री मोदी जी की बात मान ली जाए तो क्या हमारे जवानों ने सीमा का अतिक्रमण किया, उन्होंने ऐसा कह कर हमारे वीर जवानों की शहादत का अपमान किया था।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि पहले वर्ष 2016 एवं 2019 में और अब वर्ष 2023 में तीसरी बार चीन ने यह दुस्साहस किया है, उसने हमारे पर्वत, नदियां और भारतीय भूभाग पर बसे बसाये गांवों का चीनी नामकरण करके अपने नक्षे में दिखा दिया है, और हमारी सार्वभौतिमकता को चुनौती दी है, यह भारतीय जनता पार्टी सरकार की कूटनीतिक और विदेश नीति की सबसे बड़ी विफलता है।

इस पर भाजपा सरकार की खामोशी अत्यंत शर्मनाक है। मोदी सरकार, का यह कलंकपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना दुनिया की सबसे बहादुर सेना है, हमारी सेना के जवान जांबाज और वीर तथा पराक्रमी है। कमजोर राजनैतिक इच्छाषक्ति के कारण हमारे वीर जवान वह इतिहास नहीं दोहरा पा रहे हैं जो स्वर्गीया इन्दिरा गाँधी के नेतृृत्व में नाथुला में उन्होंने चीन के साथ किया था। पूरा देश हमारी विश्व विजयी भारतीय सेना के साथ एक जुट होकर खड़ा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE: सीबीएसई 12वीं मूल्यांकन विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, एनएसयूआई ने डिजिटल जांच की मांग की

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)...

UP News: यूपी समेत कई राज्यों में समय से पहले चुनाव की चर्चा तेज, जनगणना बनी वजह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश और अगले वर्ष विधानसभा...
spot_imgspot_img