Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

आगजनी इम्पेक्ट: सिटी ट्रांसपोर्ट की 61 बसों का चक्का जाम

  • मंगलवार को केवल 32 सीएनजी, पांच वोल्वो बसें ही रूट पर उतारी जा सकी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दो दिन पूर्व सोहराब गेट डिपो परिसर स्थित सिटी बस सेवा संचालन के तीन कक्षों में हुई आग लगने की घटना के बाद से महानगर और देहात के रूट कवर करने वाली 98 बसों में 61 का संचालन बंद हो गया है। मंगलवार को केवल 31 सीएनजी बसों को ही विभिन्न रूटों पर भेजकर यात्रियों को राहत देने की नाकाफी कोशिश की गई। अधिकारियों ने आज सिटी बसों के संचालन में कुछ सुधार होने की उम्मीद जताई है।

सीएनजी और वोल्वो बसों के संचालन प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि रविवार को लगी आग में बसों के संचालन को सीधे प्रभावित करने वाला नुकसान यह हुआ कि चार्जिंग के लिए रूम में लगाई गर्इं करीब पांच दर्जन ईटीएम (इलेक्ट्रिोनिक टिकट मशीन) नष्ट हो गर्इं। इनके बदले सोमवार को हालांकि प्रदेश मुख्यालय से 40 दूसरी ईटीएम भेजी गई, लेकिन उन्हें अपडेट करने में बाधा यह आई कि संबंधित सोफ्टवेयर वाले कम्प्यूटर सिस्टम की हार्डडिस्क भी आग के चलते नष्ट हो गई।

इस बारे में संबंधित कंपनी ने अपने मुख्यालय से संपर्क किया, गनीमत की बात यह रही कि मुख्यालय के सर्वर में मेरठ के रूट और किराये से संबंधित सोफ्टवेयर का बैकअप मिल गया है। जिसे मेरठ मंगाकर ईटीएम को अपडेट करने का काम तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बीच अधिकांश बसों के 22 फेरे पूरे होने के कारण बसों को लाकर खड़ा करने की स्थिति बन गई है। मंगलवार को महानगर के विभिन्न रूटों पर केवल 32 सीएनजी और पांच वोल्वो बसों को ही संचालित किया जा सका।

 

 

39 2

सचिन सक्सेना ने आशा जताई कि मंगलवार को ईटीएम उपलब्ध हो जाने के बाद बसों के संचालन में सुधार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएनजी और वोल्वो की कुल 98 बसें संचालित होती हैं, जिनमें से इस समय केवल 37 बसें ही चलाई जा सकी हैं। उन्होंने सीएनजी के बेडेÞ के बीच तीन वोल्वो बसों के वर्कशॉप परिसर में खड़े होने के बारे में बताया कि इनके टायर बदले जाने हैं। जिनकी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी, लेकिन आग की घटना में संबंधित पेपर भी नष्ट हो गए हैं।

टायरों को खरीदने के संबंध में फाइल दुबारा बनाने के बाद 16 नए टायर मंगाए जाएंगे। जिसके बाद ही तीनों वोल्वो बसों को रूट पर भेजा जा सकेगा। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व रविवार को सोहराब गेट डिपो के पीछे स्थित नीलामी वाले भाग में नगरीय बसों की कार्यशाला परिसर में सीएनजी और वोल्वो बसों के संचालन संबंधी कार्यालय के तीन कक्षों में लगी आग में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जिसमें वोल्वो बसों के लिए बनाए मेंटीनेंस कक्ष में रखे कीमती पार्ट्स, कंप्यूटर, मानीटर, प्रिंटर, संचालन कक्ष में करीब 10 कंप्यूटर सेट, प्रिंटर और संचालन संबंधी रिकार्ड, कई बसों की आरसी, फिटनेस संबंधी दस्तावेज, चार्जर कक्ष में लगाई गई करीब पांच दर्जन ईटीएम (इलेक्ट्रोनिक टिकट मशीन) समेत विभिन्न कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए हैं। जिसके बाद से महानगर बस सेवा का संचालन बुरी तरह प्रभावित होकर रह गया है।

30 हजार यात्री प्रतिदिन करते हैं बसों से आवागमन

सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लि. के अंतर्गत इस समय 90 सीएनजी, आठ वोल्वो और 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जाता है। इनमें सीएनजी और वोल्वो से प्रतिदिन करीब 20 हजार और इलेक्ट्रिक बसों से करीब 10 हजार यात्री प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर सफर करते हैं। इनमें अकेले एमएसटी से होने वाली आय की बात की जाए, तो प्रतिदिन 35 हजार रुपये विभाग को प्राप्त होते हैं,

जिनके माध्यम से हजारों यात्री सफर करते हैं। यह एमएसटी केवल सीएनजी बसों में ही मान्य होती है। जिसके कारण विभिन्न मार्गों पर सफर करने वाले दैनिक यात्री और विद्यार्थी आदि अगर इलेक्ट्रिक या वोल्वो बस में सफर करते हैं, तो उन्हें टिकट लेना पड़ता है। संचालन प्रभारी सचिन सक्सेना का कहना है कि सीएनजी से संचालित कुछ बसों के फेरे इसी कारण सुबह शाम कराए गए हैं।

रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी पांच हजार नई बसें

आरएम केके शर्मा ने बताया कि दैनिक समीक्षा बैठक में संजय कुमार प्रबंध निदेशक ने समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों को संविदा परिचालक भर्ती की निविदा प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कर संविदा परिचालकों की भर्ती अविलंब सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। बताया गया कि परिवहन निगम की ओर से विगत माह सितंबर -22 से मार्च 2023 तक कुल 1500 बसें नीलामी के लिए फ्लीट से अलग की जा चुकी हैं। तथा इन बसों को स्थान पर वर्ष 2023 व 2024 में लगभग 5000 नई बसें खरीदने की योजना है।

जिससे फ्लीट की वर्तमान औसत आयु 7.62 वर्ष से घटाकर पांच वर्ष से भी कम की जा सके। तथा अच्छी बसों को यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की ओर से नवीन अनुबंधित बस योजना के अंतर्गत नई बसों को जोड़े जाने के लिए 1000 से अधिक बसों के आशय पत्र (एलओआई) जारी किये गये। मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया कि यह मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप जनमानस को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने में सार्थक सिद्ध हो रहा है।

यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिए निर्देश

गर्मी के मौसम में रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को पानी से लेकर आराम करने तक एक साफ सुथरा माहौल मिले, इसके लिए एमडी की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम संजय कुमार ने आगामी ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत मेरठ समेत समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जिनमें कहा गया कि प्रदेश के 115 डिपो के बस स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने, स्वच्छ पीने का पानी, स्वच्छ विश्राम कक्ष, ठंडे पानी के लिए वॉटर कूलर की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित कर लें कि पंखे, वाटर कूलर चालू हालत में हो। एसी वेटिंग हॉल साफ, एसी चालू हालत में रखे जाएं। शौचालय-टॉयलेट ब्लॉक स्वच्छ रखे जाएं।

जिससे ग्रीष्म ऋतु में यात्रा करने में यात्रियों को कोई असुविधा न हो। नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्रीय प्रबंधकों से उपरोक्त का प्रमाण पत्र प्राप्त कर प्रेषित करें। तथा स्वयं निरीक्षण के समय उपरोक्त सभी व्यवस्थाओं को चेक करें। कहा गया कि अनुपालन आख्या मुख्यालय प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...
spot_imgspot_img