Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

ग्रामीण के शव को गंदे पानी से लेकर निकले बस्तीवासी

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: शीतला बस्ती बिनौली में मार्ग पर बारिश का अत्यधिक पानी जमा होने से बुधवार को एक ग्रामीण का शव लेकर बस्तीवासियों को पानी से निकलना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन ने मार्ग का भराव कर निर्माण कराने की मांग की है।

बिनौली की शीतला बस्ती में करीब 100 परिवार रहते है। बस्ती में स्थित तालाब पर अतिक्रमण के चलते मार्ग पर गंदा पानी जमा रहता है। इसके कारण बस्तीवासियों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

गत दिन हुई मूसलाधार बारिश से मार्ग पर अत्यधिक पानी जमा हो गया। बुधवार को बस्ती में रामकुमार उम्र 60 वर्ष पुत्र सुरजे की बीमारी के चलते मृत्यु हो गयी। मार्ग पर जलभराव के चलते बस्तीवासियों को उसके शव को लेकर पानी से होकर गुजरना पड़ा।

बस्तीवासियों ने प्रशासन से मार्ग का भराव कर निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान रेणू धामा ने कहा कि बस्ती का मार्ग काफी नीचा है जिसका सर्वे करा दिया गया जल्द मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। फिलहाल बस्ती से पानी निकलवाया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...
spot_imgspot_img