Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को लगी चोट, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अक्सर निजी लाइफ और तस्वीरों को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं। श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्रद्धा फैंस को अपने सीरियल के सेट की भी ढेर सारी झलकियां दिखाती रहती हैं। लेकिन श्रद्धा आर्या के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया हैं कि चोट लग गई है और इस एक्ट्रेस ने अपनी कंडीशन भी बताई है, जिसके बाद फैंस चिंता में पड़ गए हैं।

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस के पैर पर प्लास्टर बंधा हुआ दिख रहा है। इस तस्वीर से साफ है कि एक्ट्रेस का पैर बुरी तरह मुड़ गया है, जिससे उनकी हड्डी टूट गई है। इसी वजह से प्लास्टर बांधने की नौबत आ गई। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आउच… मुझे अपने स्टंट खुद करना पसंद है।’ श्रद्धा की यह तस्वीर देख फैंस चिंता में पड़ गए हैं।

14 3

श्रद्धा के पति राहुल नागल ने अपनी पत्नी श्रद्धा आर्या के लिए एक प्यारा सा लेटर और बुके भेजा है, जिसकी तस्वीर भी एक्ट्रेस ने शेयर की है। इस लेटर में लिखा है, ‘मेरी डियर पत्नी, जल्दी ठीक हो जाओ मेरी बेबी गर्ल और मजबूत रहो। तुम सैनिक की पत्नी हो।’ एक्ट्रेस ने इस लेटर की तस्वीर पर ‘हबी’ लिखा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img