जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि मंगलवार को देश में 4,435 लोग संक्रमित पाए गए। इसी के साथ सक्रिय केस की संख्या 23,091 पहुंच गई है। संक्रमण से 15 लोगों ने जान गंवा दी थी। महाराष्ट्र और केरल में चार-चार और छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी व राजस्थान में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी। अब तक संक्रमण के चलते कुल पांच लाख 30 हजार 916 मौतें हो चुकी हैं।
देश में कोरोना ने रफ्तार इतनी तेजी से पकड़ ली है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के पांच हजार से ज्यादा यानी 5,335 मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा बीते 195 दिन में सबसे ज्यादा है।
Union Health Minister Dr Mansukh Mandaviya to interact via video conferencing with health ministers of all states on the Covid19 situation tomorrow: Official sources
(file photo) pic.twitter.com/0fOi84WR5z
— ANI (@ANI) April 6, 2023

