Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

2024 में अमेरिका जैसी होंगी भारत की सड़कें: गडकरी

  • केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने सांसदों के साथ किया निरीक्षण

  • दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का खजूरी खास, मवीकलां में निरीक्षण किया

  • डूंडाहेड़ा में निर्माण करने वाली कंपनी के यार्ड का निरीक्षण कर प्रोजेक्ट के निर्माण की समीक्षा की

मुख्य संवाददाता |

बागपत: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश की सड़कें भी अमेरिका जैसी होंगी। यहां एक्सप्रेस वे, नेशनल हाइवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। दुनिया की सबसे प्रदूषित दिल्ली को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इलेक्ट्रिकल व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम हो रहा है। दिल्ली से दूसरे स्थानों पर जाने वाली सड़कों से जहां पहले पांच से छह घंटे लगते थे वहीं अब दो घंटे में सफर हुआ करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे बागपत के आर्थिक विकास की रीड होगा। उत्तराखंड के पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

98 2

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद मनोज तिवारी, प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर विधूड़ी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे) के निर्माण कार्य की समीक्षा की और मवीकलां व खजूरी खास पर निरीक्षण भी किया। खेकड़ा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे से यूपी बॉर्डर तक प्रथम पैकेज का निर्माण कर रही सीगल कंपनी के डूंडाहेड़ा स्थित यार्ड का निरीक्षण भी किया और वहां प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी ली। साथ ही निर्माण कार्य की यहां समीक्षा भी की।

उन्होंने एक्सप्रेस वे के डिजाइन को देखा और एनएचएआई के अधिकारियों से उसकी जानकारी ली। मवीकलां में इंटरचेंज पर निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे, शामली से अंबाला एक्सप्रेस वे, दिल्ली से पानीपत एक्सप्रेस वे, वैष्णोदेवी कटरा तक बनने वाले नए एक्सप्रेस वे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, जेवर एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट तक बनने वाले मार्ग आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है। दिल्ली को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए दिल्ली व आसपास सबसे अधिक कार्य किया जा रहा है। यहां जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उसके चारों ओर सड़कें बनाई जा रही हैं।

99 1

प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश में इलेक्ट्रोनिक हाइवे तैयार किया जा रहा है। इलेक्ट्रोनिक बसों को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग की व्यवस्था भी हाइवे-एक्सप्रेस वे पर की जा रही है, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली से देहरादून तक महज ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे। वर्तमान में पांच से छह घंटे लगते हैं, लेकिन आने वाले समय में यह समय आधा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च 2024 तक दिल्ली-देहरादून के निर्माण की संभावना रखी गई है, लेकिन ईपीई से अक्षरधाम तक दिसंबर तक शुरू करने की तैयारी है।

इकोनॉमिक कॉरिडोर का ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे खेकड़ा से अक्षरधाम तक कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस वे बागपत जनपद के लिए जहां आर्थिक व्यवस्था की रीड होगा वहीं उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की कनेक्टिविटी भी इससे ही दी जाएगी। रूड़की के पास से हरिद्वार तक के लिए एक नया हाइवे बनाया जाएगा। जोकि दिल्ली-देहरादून से ही कनेक्ट होगा। दिल्ली से हरिद्वार और देहरादून व उससे आगे जाने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा।

यह एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कें देश के विकास की राह होती है। सड़कें अच्छी होंगी तो विकास की गति भी तेज होगी। उन्होंने कहा कि 2024 तक भारत की सड़कें भी अमेरिका जैसी होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यहां सड़कों पर सबसे अधिक कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि टोल की आटोमैटिक व्यवस्था की योजना है। गाड़ी में एक चिप लगेगी और हाइवे पर आटोमैटिक टोल कट जाएगा। टोल पर रूकने की भी आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें होंगी तो हादसे भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि पराली से बायो र्इंधन बनाने की भी योजना है, ताकि प्रदूषण की समस्या ही खत्म हो जाए। इस दौरान डीएम राज कमल यादव, एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एनएचएआई के पीडी अरविंद भी मौजूद रहे।

अतिक्रमण है तो तुड़वा दो..

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने डीएम को कहा कि अगर कहीं निर्माण में अतिक्रमण बाधा बनता है तो उसे तुड़वा दिया जाए। अतिक्रमण को बचाने के चक्कर में हाइवे अच्छा नहीं बनता और हादसे अधिक होते हैं। अतिक्रमण को तुड़वाने में देरी न की जाए। सड़क अच्छी होगी तो हादसे भी कम होंगे।

मुझे नहीं, बागपत को बनाया है: डॉ. सत्यपाल सिंह

सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि 2014 में जब वह बागपत चुनाव लड़ने आए थे तो यहां सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़कें नजर आती थी। उसके बाद यहां की जनता ने उन्हें विजयी बनाया, जिसके उन्होंने प्रयास किया और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने भी उनकी मांग को पूरा करते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाइवे, बागपत-मेरठ हाइवे का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि नितिन गड़करी उन्हें मुंबई से यहां लेकर आए थे। उन्होंने उन्हें सांसद बनाया। उन्होंने कहा कि नितिन गड़करी ने उन्हें नहीं बल्कि बागपत को बनाने का काम किया है।

बागपत को विकासशील जनपद बनाने का काम किया है। आने वाले समय में नोएडा, गुरुग्राम से भी अच्छा बागपत होगा। सांसद ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पहले छह लेन बनाने की योजना थी, लेकिन उसमें मकान अधिक तोड़ने पड़ते, जिससे जनता को नुकसान होता। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने वादा किया था कि वह छह लेन नया एक्सप्रेस वे देंगे। जोकि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में दिया है। उन्होंने कहा कि सभी यह कहते थे कि बागपत, अमेठी, रायबरेली में कभी भाजपा विजयी नहीं होगी, लेकिन यहां भाजपा ही विजय हुई है। जनता ने विकास का साथ दिया है और नए बागपत को स्थापित करने का मौका दिया है। उन्होंने बागपत की जनता की ओर से मंत्री का आभार जताया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...

CNG Price: कांग्रेस ने CNG की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सीएनजी की कीमतों में पिछले...
spot_imgspot_img