Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी ने किया जनपद में 135 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास

  • लखनऊ में हुए कार्यक्रम का एनआईसी में देखा गया सीधा प्रसारण
  • जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास व पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास विभाग, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें जनपद के हिस्से में जल निगम की ओर से पांच नगरीय क्षेत्रों में 135 करोड़ की पेयजल परियोजनाएं भी शामिल रहीं। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में देखा गया।

इस अवसर पर एनआईसी में उपस्थित लाभार्थियों में से जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्रधानमंत्री आवास योजनांर्न्गत संदीप सागर, कुंवर पाल, किशन, सुभाष चन्द्र तथा दीपमाला और पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत प्रीति, फैमिदा, अजय बंसल, ताहिर, इफ्तार, चमन को प्रमाण पत्र वितरित किए। मेरठ से संबंधित परियोजना के बारे में परियोजना प्रबंधक (नागर कार्य इकाई द्वितीय) उत्तर प्रदेश जल निगम मोहित वर्मा ने बताया कि पेयजल योजना के अंतर्गत मवाना नगर पालिका के लिए वेलजी कंपनी गुजरात और हस्तिनापुर के लिए की ओपी गुप्ता की कंपनी को अधिकृत किया गया है।

31 5

इन दोनों निकायों के साथ खरखौदा, परीक्षितगढ़ और करनावल में कुल 135 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। पेयजल परियोजना में सभी जगह उच्च जलाशय, नलकूप, पाइप लाइन और फ्री पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। मवाना के लिए बनाई गई योजना में 15 नलकूप, 5 ओवरहेड टैंक, 138 किमी पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। जबकि 14500 कनेक्शन फ्री दिए जाएंगे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा, परियोजना निदेशक डूडा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

टाउन हाल में कम ही लोगों ने देखा मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण

नगर निगम के घंटाघर स्थित टाउन हाल के सभागार में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भगवान हनुमान जन्मोत्सव एवं भाजपा पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर लखनऊ में आयोजित नगर निकाय की योजनाओं के लोकार्पण का लाइव प्रसारण जो किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पार्टी की नीति एवं सरकारी विभिन्न योजनाओें के बारे में भी लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रदेश की जनता को जानकारी दी गई।

इस दौरान नगर निगम के सहायक अपर नगरायुक्त बृजपाल व एक-दो निगम कर्मचारी एवं 15 से 20 लोग ही मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को देख एवं सुन सके। इतनी कम संख्या में लोगों का टाउन हाल में पहुंचना निगम के प्रचार-प्रसार में कमी के अभाव को दर्शाता है या फिर अन्य कोई कारण।

गुरुवार को हनुमान जयंती एवं भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हनुमान जयंती, पार्टी के स्थापना दिवस एवं नगर निकाय की परियोजनाओं के शिलान्यास के लाइव प्रसारण के द्वारा प्रदेश एवं देश की जनता को संबोधित किया गया। इसी क्रम में नगर निगम की तरफ से घंटाघर स्थित टाउन हाल में मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम को सुनने एवं देखने की व्यवस्था की गई,

लेकिन लाइव प्रसारण को देखने व सुनने के लिये कम ही संख्या में लोग पहुंच सके। जिसमें सहायक अपर आयुक्त एवं तीन चार अन्य निगम के कर्मचारी, पांच से छह की संख्या में मीडिया कर्मी व अन्य लोगों को मिलाकर करीब 20 की संख्या का आंकड़ा भी पार नहीं हो सका। जबकि नगर में यदि एक वार्ड से 2-2 लोग भी कार्यक्रम में शामिल होते तो 90 वार्ड हैं। संख्या सैकड़ा को पार कर जाती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है।

30 6

उनकी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान भगवान की भक्ति एवं शक्ति के बारे में बताया। वहीं गोवंश पर उन्होंने कहा कि खासरकर आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी एवं सीवर लाइन पर जो आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी काम करते हैं, उनकी प्रशंसा की और उनके हित के लिये जो योजनाएं संचालित की गई हैं, उनके बारे में भी बताया। भारत व पाकिस्तान में जनहित की योजनाओं का अंतर बताते हुये कहा कि वैसे तो पूरे देश में करोड़ों लोगों को नि:शुल्क आनाज उपलब्ध कराया गया,

लेकिन प्रदेश में करीब 24 करोड़ से अधिक की आबादी है और सरकार के द्वारा गरीबों को नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकि पाकिस्तान में 22 करोड़ की आबादी है और वह भुखमरी के कगार पर है। नगर निकाय की परियोजनाओं के शिलान्यास पर कहा कि करीब नौ हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की परियोजना शुरू की गई है।

प्रदेश में 75 जनपदों की 762 नगर निकाय हैं। जिनमें इन योजनाओं से जनता को काफी लाभ मिलेगा। देश व प्रदेश के स्मार्ट सिटी व प्रदेश किस तरह से विकास की गति में आगे बढ रहा है, उसके बारे में बताया। उन्होने सफाई और सुरक्षा को प्रदेश का प्रमुख मुद्दा बताया। दोनो ही मामलों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को सफल सरकार बताया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img