जनवाणी संवाददाता |
कैराना: नगर में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में चल रही श्रीमदभागवत महापुराण कथा के छठे दिन केदारनाथ से आए कथावाचक आचार्य बृजमोहन सेमवाल ने व्यास व सुदामा के चरित्र का वर्णन किया। भगवान श्री कृष्ण से अपने मित्र सुदामा से मांग कर मुठी भर चावल खाये और अपना राजपाठ दें दिया। भागवत के दशम स्कन्ध में कान्हा की रास लीला का वर्णन किया। भगवान के विराट रूप का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान हर समय अपने भक्तों का दुख हरते हैं।
आचार्य ने बताया कि काम वासना मनुष्य के पतन का सबसे बडा कारण है। मनुष्य का काम वासना से दुर रहकर प्रभु की भक्ति में अपना मन लगाना चाहिए। कथा में यजमान संदीप वर्मा, सचिन वर्मा और अनुज रहे। कथा के दौरान क्षेत्रीय पुरोहित शशिकांत भूषण, अमित सेमवाल, पण्डित प्रमोद नोटियाल, श्री वशिष्ठ जी, संदीप, वासुदेव शास्त्री, पारस वर्मा, मुकेश कंसल, रमन मित्तल, सुशील कुमार, दयारानी, प्रतिभा रानी, सुमन रानी, कमलेश रानी, रमन देवी, सीमा तोमर, प्रति•ाा रानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।