Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

यूपीपीसीएस का आया रिजल्ट, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साल 2022 की परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इस दौरान यूपीपीएससी के प्रभारी सचिव विनोद कुमार गौड़ ने कहा कि चयन प्रक्रिया गुणधर्मिता, शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता से पूर्ण कर 10 महीने में इसका परिणाम घोषित किया है। यह एक कीर्तिमान है और पहली बार यूपीपीएससी ने यूपीएससी के प्रतिमान को लांघकर उपलब्धि हासिल की है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा परिणाम में आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया है। साथ ही लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय ने दूसरा और बुलंदशहर की नम्रता सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। कुल सफल 364 अभ्यर्थियों में यूपी के 67 जिलों से कुल 334 युवाओं ने सफलता प्राप्त करके अपने जिले का और अपने परिवार का मान बढ़ाया है। शेष 30 अभ्यर्थी अन्य राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। मुख्य परीक्षा में कुल 1071 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

टॉप-10 में 8 बेटियां शामिल

कुल चयनित 364 अभ्यर्थियों में 110 बेटियां शामिल हैं जो लगभग 33 प्रतिशत है। खास बात ये है कि टॉप-3 में तीनों ही बेटियां हैं और तीनों ही उत्तर प्रदेश से हैं। वहीं टॉप-10 में 8 बेटियों ने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण जाहिर किया है। वहीं टॉप-20 में 12 बेटियों ने सफलता हासिल की है। चयनित 39 एसडीएम में 19 महिलाएं हैं। डिप्टी एसपी के लिए 26 महिलाएं सम्मिलित हैं।

सर्वाधिक 40 अभ्यर्थी लखनऊ के हुए सफल

यूपी से सबसे ज्यादा 40 अभ्यर्थी लखनऊ से सफल हुए हैं, जबकि प्रयागराज से 29 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। कानपुर शहर से भी 15 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। कुल 67 जिलों से अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

यूपीपीएससी के पीसीएस 2022 के परिणामों के जारी होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफल अभ्यर्थियों के साथ ही यूपीपीएससी को रिकॉर्ड 10 माह में परिणाम जारी करने और यूपी की बेटियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपीपीएससी द्वारा रिकॉर्ड 10 माह में पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2022 में सफल सभी अभ्यर्थियों को बधाई। इस परीक्षा में प्रदेश की बेटियों की रिकॉर्ड सफलता एवं लगभग हर जनपद का प्रतिनिधित्व नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img