Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

इलाज की व्यवस्था और कुपोषण दूर करना समय की मांग: डॉ तिवारी

  • गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर व्याख्यान का आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अन्तर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (आयुर्वेद कॉलेज) में ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ के अवसर पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रत्नेश तिवारी (एमबीबीएस, एमडी) ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन अपना 75वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। प्रति वर्ष दुनिया में सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता के प्राथमिकता वाले क्षेत्र को उजागर करने के लिए एक थीम का चयन किया जाता है। इस थीम को आधार बनाकर पूरे वर्ष अनेक जागरूकता मुहिम चलाए जाते हैं।

इससे गांव व शहर से जुड़े अनेक लोगों को विभिन्न नई बीमारियों का पता चलाता है। इस वर्ष ‘सबके लिए स्वास्थ्य’ थीम का चयन किया गया है। डॉ. तिवारी ने विद्यार्थियों को बताया 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सर्वप्रथम स्वास्थ्य को परिभाषित किया कि जो व्यक्ति सामाजिक, मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ है वही समग्र रूप से स्वस्थ कहा जाएगा।

103 2

उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने समय-समय पर स्वास्थ्य चुनौतियों जैसे-मलेरिया, तपेदिक, कुष्ठ रोग, चेचक, पोलियो आदि से निपटने के लिए अनेक योजनाएं प्रस्तुत की हैं। इन रोगों से पीड़ित रोगियों को इलाज उपलब्ध कराना और कुपोषण को दूर करना समय की मांग है और यही विश्व स्वास्थ्य संगठन का लक्ष्य भी है ।

कार्यक्रम के अंत में आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. वेंकटेश नारायण जोशी ने मुख्य अतिथि का आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान को साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मंजूनाथ एन.एस., आचार्य साध्वीनन्दन पाण्डेय, डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित बीएएमएस के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img