- सपा ने एक बार फिर से जताया भरोसा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले सपा राष्टÑीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम ने संगठन में बड़ा फेरबदल कर दिया। प्रदेश में मेरठ समेत इक्कीस जनपदों के जिलाध्यक्षों को बदल दिया गया। मेरठ में राजपाल सिंह को हटाकर जिलाध्यक्ष की कमान जयवीर सिंह को सौंपी गई हैं। हालांकि जयवीर सिंह भी पूर्व में जिलाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।
उनके कार्यकाल में सपा का क्रांतिधरा पर शानदार प्रदर्शन रहा हैं। अब फिर से पार्टी हाईकमान ने उनको जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी को बूथ स्तर पर सक्रिय करने की दिशा में कदम उठाया हैं। दरअसल, बूथ स्तर पर कुछ समय से सपा का काम नहीं हो रहा हैं। चौधरी जयवीर सिंह मेरठ में समाजवादी पार्टी के करीब दस साल अध्यक्ष रहे। पार्टी ने उन्हें जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष भी बनाया था।
समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव से ठीक पहले संगठन की टीम खड़ी कर निकाय चुनाव को मजबूती के लड़ने की दिशा में कदम उठाया हैं। मेरठ सहित कई जिलों के नए जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष घोषित किए हैं। इससे स्पष्ट है कि सपा संगठन को जिला और निचले स्तर पर मजबूत कर संगठन के जरिये निकाय चुनाव में अपना परचम लहराना चाहती हैं। क्योंकि पिछले संगठन पर कमजोर होने के आरोप भी लगे हैं। अब देखना ये है कि जिला स्तर पर संगठन में कितना बदलाव जयवीर सिंह कर पाते हैं, जिसके जरिये नगर निकाय चुनाव में कितना लाभ मिल सकता हैं।
जयवीर सिंह के जिलाध्यक्ष नामित होने के बाद विधायक अतुल प्रधान, बाबर खरदौनी, राष्टÑीय सचिव आकिल मुर्तजा, पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि, विधायक रफीक अंसारी, धर्मेन्द्र मलिक, कैफ मुखिया, निरंजन सिंह, नेहा गौड़, मूनित शर्मा, मर्दुला यादव, रविन्द्र प्रेमी, मोहम्मद अब्बास, अजय अधाना, आदिल चौधरी, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, राष्टÑीय सचिव नीरज पाल, इसरार सैफी आदि बधाई दी।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक में डीएम नाराज
डीएम द्वारा 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली गई। इस दौरान छह माह के भीतर 2 हजार आवेदनों का आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराये जाने को लेकर नाराजगी जताई। बताया कि छह महीने में मात्र दो हजार पंजीकरण कराया जाना कार्य की स्थिलता को दर्शाता है। इस कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये,साथ ही 7 अप्रैल गुड फाइडे व 8 अप्रैल द्वितीय शनिवार एवं 9 अप्रैल को रविवार का जो अवकाश है।
इन दिन दिनों में भी कार्यदिवस की तरह से जो कर्मचारी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं,वह अवकाश पर न रहकर कार्य करेंगे। इस दौरान उन्होने बताया कि सप्ताह में तीन बार समीक्षा जो की जाती है, उसमें यदि स्थिलता बरती गई तो संबधित के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जायेगी। इस संबध में डीएम कार्यालय से नगरायुक्त, अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त लेखाधिकारी,मुख्य कर निर्धारण अधिकारी व कर अधीक्षक को प्रतिलिपि भेजकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन के पंजीकरण तेजी से कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

