Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

  • ग्रहण के दौरान सूर्य मेष राशि में होंगे विराजमान, चार राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य मेष राशि में विराजमान होंगे और गुरु मेष राशि में आकर सूर्य के साथ युति करेंगे। इसी दिन वैशाख अमावस्या भी होगी। साथ ही इस बार एक ही दिन में तीन सूर्य ग्रहण भी दिखेंगे, जिसे वैज्ञानिकों ने हाइब्रिड सूर्य ग्रहण का नाम दिया है।

बता दें कि सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल यानि बृहस्पतिवार को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा। इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी। वहीं इस सूर्य ग्रहण से पहले ही सूर्य का राशि परिवर्तन होगा और सूर्य ग्रहण के दो दिन बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा, लेकिन चार राशियों पर यह प्रभाव डालेगा।

सूर्य ग्रहण 2023 नकारात्मक प्रभाव

  • मेष

साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव आपकी राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। आपके दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद की स्थिति से दूर रहें और संयम से काम लें। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है, जिससे तनाव की स्थिति बन सकती है, जो आपके मानसिक सेहत को प्रभावित कर सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें तनाव को दूर करने के लिए प्राणायाम की मदद लें।

  • वृष

सूर्य ग्रहण के कारण आपका बचत प्रभावित हो सकता है क्योंकि फिजूलखर्च के कारण धन की कमी महसूस होगी। इससे बचने के लिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करें। आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा इससे रिश्ते प्रभावित होंगे और करियर पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।

  • कन्या

सूर्य ग्रहण से आपको अपने कार्य स्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मि से सहयोग न मिलने या बॉस से रिश्ते गड़बड़ हो सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को अभी सावधान रहना होगा, कोई बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा धन हानि हो सकती है। आपका आर्थिक पक्ष भी पहले से कमजोर हो सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img