जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सेनन अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। अब इस अनटाइटल्ड फिल्म का फर्स्ट पोस्टर जारी कर दिया गया है। फैंस पोस्टर देख शाहिद और कृति को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वहीं यह फिल्म अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अनटाइटल्ड फिल्म के फर्स्ट पोस्टर की बात करें तो शाहिद कपूर और कृति सेनन दोनों की सिजलिंग हॉट केमिस्ट्री नजर आ रही है। पोस्टर में शाहिद बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, कृति उनके सामने बैठे काफी रोमांटिक पोज दे रही हैं। पोस्टर के ऊपर लिखा है, ‘एन इंपॉसिबल लव स्टोरी।’
View this post on Instagram

