Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर की बेटी “दिव्यम” ने किया उत्तर प्रदेश का नाम आलोकित

  • वनस्थली विद्यापीठ मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर राज्यपाल महामहिम कलराज मिश्र ने किया “स्वर्ण पदक” से सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सहारनपुर पुलिस विभाग में कार्यरत जितेंद्र सिंह राठौड़ की सुपुत्री कुमारी दिव्यम सिंह राठौड़ ने वनस्थली विद्यापीठ मे बैचलर ऑफ आर्ट्स चित्रकला परीक्षा में डिस्टिंक्शन प्राप्त कर राज्यपाल महामहिम कलराज मिश्र के कर कमलों से गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र प्राप्त किया।

ज्ञात हो कि वनस्थली विद्यापीठ महिला शिक्षा की राष्ट्रीय संस्था और भारतवर्ष की सर्वोत्तम युनिवर्सिटी है, जहाँ नारी शक्ति को शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिशु कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर शिक्षण एंव अनुसंधान कार्य किया जाता है।

दिव्यम ने अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय अपने माता-पिता और विद्यापीठ के गुरुजनों को देते हुए बताया कि वो अपने शहर सहारनपुर का नाम कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के शिखर पर देखना चाहती है।

दिव्यम की सफलता पर दिव्य शक्ति अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर सन्त कमल किशोर ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि ऐसी संस्कारवान बेटियाँ ही भारतवर्ष में हमारी गौरवमयी संस्कृति के प्रकाश को चारों ओर फैलाकर विश्वस्तर पर भारत का नाम ऊँचा कर रही हैं।

सन्त श्री ने दिव्यम बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी होने का भी आशीर्वाद प्रदान किया। कुमारी दिव्यम सिंह राठौड़ को शून्य फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ हर्ष, अरविंद राणा, डॉ अंकित चौहान, मनोज, धीरेन्द्र सिंह राठौड़, श्रवण कुमार पाण्डेय, नीना धींगड़ा, कु॰शीला, वेद प्रकाश पोपली, सुषमा बजाज, पण्डित अनिल कोदण्ड श्याम सखा, पण्डित विद्यासागर चूड़ामणि, अरुण प्रताप, सपना, राधा रानी, दीपांकर, सुरेन्द्र सिंह, अरविंद कुमार, कोमल अरोड़ा, वीणा कुमारी, सुमन, सुनीता पसरीचा और पण्डित अरुण ने भी बधाई और आशीर्वाद दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img