मुजफ्फरनगर: चरथावल पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत दिखाने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चरथावल पुलिस की इस कार्यप्रणाली की अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गयी है।
बता दें कि शुक्रवार को थाना चरथावल क्षेत्र के कस्बा चरथावल में एक युवक द्वारा चार साल की बच्ची के साथ उस समय दुष्कर्म किया गया था, जब वह अपने नाना के यहां जा रही थी।
बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया था, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस मामले में पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ चरथावल थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
थाना चरथावल पुलिस द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा शनिवार को आरोपी कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मौहल्ला चैहटटा कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। आरोपी पूर्व में रेप व पाॅस्को एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।